गुरुवार, 19 जनवरी 2017

होली - अजब है रंग का कमाल आज होली में

होली

अजब है रंग का कमाल आज होली में
कोई अमीर न गरीब आज होली में

सड़क, नुक्कड़, मैदान हो या चौराहा
बच न पाया कोई माई का लाल होली में

अजब है रंग...

किसी ने रंग की तलवार अगर चमकाई
हाथ का रंग बना है ढाल आज होली में

मिट गया भेद आज काले और गोरे का
हुआ हर चेहरा लाल-लाल आज होली में

अजब है रंग...

आज के दिन का अच्छा समाचार है
हो न पाया कोई बवाल आज होली में

आज के दिन को धन्यवाद तो दे दो 'नसीर'
प्यार से सबकी गली दाल आज होली में

अजब है रंग...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें